प्रधानमंत्री ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी

 प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें सेवाकरुणा के अतिरिक्‍त सौहार्द सिखाते हैं। यह न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।"

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अपनी शुद्ध शिक्षाओं से पूरी दुनिया को रोशन करते हैं।

इससे प्रेरित होकरविश्व स्तर पर सिखों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनकी हिम्मत और दया उल्लेखनीय है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते रहें।”

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय