मुख्यमंत्री ने जनपद रायबरेली में आकाशीय बिजली से 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद रायबरेली में आकाशीय बिजली से हुई 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए हैं। 

    मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।
   ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आकाशीय बिजली से आज जनपद रायबरेली में 03 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय