मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र में खदान दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सोनभद्र में खदान दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मृतक के परिजनों को ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ से 02-02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने एन0डी0आर0एफ0 तथा एस0डी0आर0एफ0 को घटना स्थल पर तेजी के साथ राहत एवं बचाव कार्य किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर स्वयं इस दुर्घटना के राहत व बचाव कार्यों की माॅनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर सम्भव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Comments