25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार |1 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद
दिनांक 23.02.2020 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना कसया क्षेत्र से पुरस्कार घोषित अपराधी नितीश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2020 धारा 307/504/506 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना कसया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-नितीश उर्फ गोलू निवासी कनखोरिया थाना कसया जनपद कुशीनगर।
बरामदगी
1 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस।
Comments