राष्ट्रपति ने झारखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया |

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (28 फरवरी 2020) रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि समाज सेवा के महत्व को समझना न केवल राष्ट्र निर्माण के लिएबल्कि आत्मनिर्णय के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज का कर्ज चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन में पूरा समाज योगदान करता है, इसलिए विश्वविद्यालयों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि छात्र कुछ समय आस-पास के गांवों में बिता सकते हैं और ग्रामीणों को उनकी समस्याएं हल करने में मदद और उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। वे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहलों के बारे में जागरूक कर सकते हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालय ने आसपास के पाँच गाँवों को गोद लेने की पहल की है और ग्रामीण बच्चों को पढ़ाने की ज़िम्मेदारी भी ली है। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने कहा कि समाज में अपेक्षाकृत पीछे रह गए लोगों के लिए कई ऐसे कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय