25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार |
दिनांक 22.02.2020 को थाना वृन्दावन व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान पुरस्कार घोषित अपराधी ताराचन्द्र को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट का 1200 रू0 नगद, लूटा हुआ पेन कार्ड आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 14.02.2020 को बढौता रोड चैमुहा के पास लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 123/2020 धारा 395 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद नगदी आदि उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित होना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
Comments