मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री चिम्मन लाल जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चिम्मन लाल जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री चिम्मन लाल जैन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अनुयायी थे। श्री जैन ने स्वाधीनता आंदोलन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध होना देशभक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धान्जलि है। 
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय