03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार चोरी का लगभग 04 लाख 50 हजार रू0 कीमत के 96 ग्राम सोने के जेवरात |

दिनांक 29.02.2020 को थाना अमेठी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर धम्मौर रोड बेनीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 03 अभियुक्तों          1.मो0अजीम, 2.मो0आदिल, 3.मोनू को गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का लगभग 04 लाख 50 हजार रू0 कीमत के 96 ग्राम सोने के जेवरात, चोरी के 43 हजार रू0 नगद, 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुए। 
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनमें अभियुक्त मोनू के विरूद्ध जनपद सुलतानपुर के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 21 अभियोग एवं अभियुक्त आदिल के विरूद्ध चोरी व आम्र्स एक्ट आदि के 04 अभियोग पंजीकृत हैं। 
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने थाना अमेटी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2020 धारा 457/380 भादवि,  मु0अ0सं0 59/2020 धारा 457/380 भादवि व 
मु0अ0सं0 107/2020 धारा 457/380 भादवि सहित चोरी की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया। 
इस सम्बन्ध में थाना अमेठी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त 
1. मो0आदिल निवासी राहुल चैराहा के आगे डीभा थाना कोतवाली नगर जनपद  सुलतानपुर। 
2. मोनू निवासदी पंजाबी कालोनी शाहगंज बास मण्डी थाना कोतवाली नगर  जनपद सुलतानपुर। 
3. मो0अजीम निवासी नार्मल चैराहा लाला का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद  सुलतानपुर। 
बरामदगी
1. चोरी का लगभग 04 लाख 50 हजार रू0 कीमत के 96 ग्राम सोने के जेवरात
2. चोरी के 43 हजार रू0 नगद
3. 01 मोटर साइकिल आदि

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय