राज्य सरकार लक्षित आयु वर्ग के समस्त लोगों कोवैक्सीनेट करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच है। राज्य सरकार लक्षित आयु वर्ग के समस्त लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में कोविड वैक्सीनेशन कार्य को और तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वृहद कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन करा रही हंै। केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण करा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 23 जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लक्षित आयुवर्गाें के लिए वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता बनाए रखी जाए। इसके लिए केन्द्र तथा दोनों टीका निर्माता कम्पनियों से लगातार संवाद कायम रखा जाए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय