केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी सरकारी कर्मचारियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए कहा

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी सरकारी कर्मचारियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने की सलाह दी है।

यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे उपायों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा।

डीओपीटी के स्थापना प्रभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चूंकि सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम करने के लिए 18 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, इसलिए इन उम्र के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने की सलाह दी जाती है।

इसके साथ ही, कोविड के सकारात्मक मामलों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, सचिवों/विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों में, कार्य-संबंधी आवश्यकताओं और पॉजिटिव मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, सभी स्तरों पर कर्मचारियों की उपस्थिति को नियंत्रित करने की शक्तियां प्रदान की गई है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय