राज्य में कोविड संक्रमण तेजी से कम हो रहा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। रिकवरी दर आशानुरूप ढंग से बढ़ रही है, संक्रमण की पाॅजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। उन्होंने संक्रमण को नियंत्रित करने और उपचार की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज वर्चुअल माध्यम से आहूत एक बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टों में राज्य में कोविड संक्रमण के 12,547 नये मामले आये हैं। इसी अवधि में 28,404 संक्रमित व्यक्ति उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किये गये। अब तक 14,14,259 व्यक्तियों को कोरोना के सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। विगत माह 17 अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या लगभग 1.70 लाख थी। 30 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 03 लाख 10 हजार 783 हो गई थी। संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.77 लाख रह गयी है।
मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि विगत दिवस प्रदेश में कुल 02 लाख 56 हजार 755 कोविड-19 के टेस्ट किये गये है। इसमें 01 लाख 12 हजार से अधिक टेस्ट आर0टी0पी0सी0आर0 विधि से सम्पन्न हुए हैं। अब तक 04 करोड़ 44 लाख 27 हजार 447 कोविड-19 की जांच करने के साथ उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है।

Comments