मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरगावा पर 18 वर्ष से अधिकआयु तथा बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में 45 वर्ष से अधिकआयु के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरगावा पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कोविड टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 प्रबन्धन के सम्बन्ध में गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने जनपद गोरखपुर के अलावा, दोनों मण्डलों के अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर जनपदवार कोविड-19 प्रबन्धन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबन्धन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके उपचार के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि गत 30 अप्रैल तक प्रदेश में कोविड-19 के 03 लाख 10 हजार एक्टिव केस थे। आज 10 मई को 02 लाख 25 हजार एक्टिव केस हैं। इस प्रकार प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या में 85 हजार की कमी आयी है। उन्होंने बेड की संख्या बढ़ाने तथा शासन के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने और पीकू को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि गांवों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेशव्यापी विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अभियान के प्रभावी और त्वरित संचालन के लिए सभी जनपदों में निगरानी समितियों तथा आर0आर0टी0 की संख्या बढ़ाई जाए। निगरानी समितियों की संख्या में 03 से 04 गुना तक वृद्धि की जाए। उन्होंने आर0आर0टी0 को पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय