जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग 'अनामाया': जनजातीय लोगों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों वाली एक पहल शुरू की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग 'अनामाया' का शुभारंभ किया। यह सहयोग जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न हितधारकों वाली पहल है जिसे पीरामल फाउंडेशन और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) का समर्थन प्राप्त है। यह भारत के जनजातीय समुदायों में स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति को बेहतर करने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों और संगठनों के प्रयासों को एकीकृत करेगी।

इस अवसर पर नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ. विनोद के पॉल, जनजातीय कार्य मंत्रालय में सचिव श्री आर सुब्रह्मण्यम, जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. नवलजीत कपूर, बीएमजीएफ के निदेशक श्री हरि मेनन, पीरामल फाउंडेशन के प्रमुख श्री आदित्य नटराज, सीआईएफएफ के कंट्री डायरेक्टर श्री गौरव आर्या और पीरामल स्वास्थ्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र हेगड़े शामिल थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय