केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की आजादी के 75 वर्षके उपलक्ष्य में "75" श्रृंखला पेंशन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (DoNER)राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने भारत की आजादी के 75 वर्षके उपलक्ष्य में आज "75" श्रृंखला पेंशन जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे "अमृत महोत्सव" के तहत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, "75" वें वर्ष की विशेषताओं को प्रदर्शित करते हुएकई गतिविधियों का आयोजन करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को पेंशनभोगियों और वृद्ध नागरिकों के मुद्दे के लिए समर्पित कर इस वर्ष का जश्न मनाने का एक अत्यंत नवीन और रचनात्मक तरीका होगा। उन्होंने कहा कि इससेसामाजिक मंच के सबसे युवा माध्यमों में से एकके जरिएवृद्ध नागरिकों को संबोधित कर "भारत का अमृत महोत्सव" के वास्तविक सार को मूर्त रूप मिलेगा।


Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय