गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं को ध्यान मेंरखते हुए अतिरिक्त सजगता बरतें: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सजगता बरती जाए। उन्होंने आग लगने की दुर्घटना होने पर प्रभावित लोगों को 24 घण्टे में अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की दुर्घटना होने पर प्रभावित लोगों को अविलम्ब राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्र पूरी क्षमता से संचालित किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक समय तक इन्तजार न करना पड़े। सभी गेहूं क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरोें की उपलब्धता रहनी चाहिए। साथ ही, क्रय किए गए गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के भी समुचित प्रबन्ध होने चाहिए। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Comments