पिछले 24 घंटों में 36.7 लाख टीकों के साथ भारत ने एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कवरेज दर्ज कराया
पिछले 24 घंटों में 36.7 लाख से अधिक टीकाकरण कवरेज के साथ भारत ने एक दिन में सर्वाधिक संख्या दर्ज कराते हुए अपने टीकाकरण मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि अर्जित की है।
टीकाकरण अभियान के 76वें दिन (01 अप्रैल, 2021) 36,71,242 टीके लगाए गए। इनमें से 33,65,597 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 51,215 सत्रों में टीके लगाए गए और 3,05,645 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।
दिनांक: 1 अप्रैल, 2021 | |||||||||
एचसीडब्ल्यू | एफएलडब्ल्यू | सह-रुग्णता के साथ 45 से 60 वर्ष | 60 वर्ष से अधिक | कुल उपलब्धि | |||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक |
45,976 | 33,860 | 1,78,850 | 1,51,838 | 19,46,948 | 21,552 | 11,93,823 | 98,395 | 33,65,597 | 3,05,645 |
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 11,37,456 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर 6.87 करोड़ (6,87,89,138) से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें विशिष्ट सह-रुग्णताओं के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के 83,06,269 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 52,84,564 एचसीडबल्यू (दूसरी खुराक), 93,53,021 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 40,97,634 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 97,83,615 (पहली खुराक) और 39,401 (दूसरी खुराक) लाभार्थी तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,17,05,893 (पहली खुराक) तथा 2,18,741 (दूसरी खुराक) लाभार्थी शामिल हैं।
Comments