किसान उन्नत कृषि यंत्रों का प्रयोग कर वैज्ञानिक ढंग से खेती करें-श्रीमती आनंदीबेन पटेल

क्षय रोग के नियंत्रण हेतु चिन्हीकरण की कार्यवाही प्रत्येक माह की जाय ताकि नियमित रूप से क्षय रोगियों का उपचार हो सके। ये निर्देश उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज क्षय रोग अधिकारियों, रोटरी व लायंस क्लब तथा अन्य स्वयं सेवी संगठनों के साथ कन्नौज स्थित सर्किट हाउस बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि बड़े एन0जी0ओ0, व्यापारियों व महाविद्यालयों के माध्यम से क्षय रोग ग्रसित बच्चों को गोद लेने की मुहिम तेज की जाय ताकि 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों के साथ भी बैठक की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से कहा कि आप को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, इससे आपका सम्मान बढ़ा है अब आपको समाज में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की सार्थक पहल करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कुपोषण देश की सबसे बड़ी समस्या है। हमारी बेटियां एनीमिक रहती हैं। हमें उनका ठीक से ध्यान रखना होगा। जब हमारी बेटियां स्वस्थ होंगी तभी स्वस्थ बच्चा पैदा होगा।

Comments

Anonymous said…
King Casino Login | All your games online and - Community Khabar
Login King Casino, 코인카지노 가입쿠폰 Play, and Win! Login King Casino, Play. Login King 카지노 검증 사이트 Casino, Play. Login King Casino, 더킹카지노 주소 Play. Login 우리카지노octcasino King Casino, Play. Login King Casino, Play. Login King Casino, jordan 6 retro clearance

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय