मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में वित्तीय वर्ष2021-22 के बजट पर चर्चा में प्रतिभाग किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तुत बजट की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। राज्य के बजट की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई है। कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद बजट का दायरा बढ़ा है। यह वर्तमान सरकार द्वारा पहले दिन से बनायी गयी कार्ययोजना से सम्भव हुआ है। कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाना और इस पर सभी वर्गों की सकारात्मक टिप्पणी प्रदेश के सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया विकास का रोडमैप है। इससे प्रदेश को विकास के उच्चतर आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 का बजट किसानों, वर्ष 2018-19 का बजट बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, वर्ष 2019-20 का बजट महिलाओं के सशक्तिकरण, वर्ष 2020-21 का बजट युवाओं तथा वर्ष 2021-22 का बजट प्रदेश के समग्र व समावेशी विकास द्वारा विभिन्न वर्गों का स्वावलम्बन से सशक्तिकरण का बजट है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय