मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत 180 करोड़ रु0 कीलागत से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रांे हेतु कुल 373 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलोें केसौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत 180 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रांे हेतु कुल 373 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलोें के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यांे की विधानसभावार सूची तथा पर्यटन विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये चार वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी के समक्ष मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से सम्बन्धित ऑडियो/वीडियो तथा गीत ‘आओ यूपी चलंे’ का प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने एवं आज पाचवें वर्ष में प्रवेश पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज 180 करोड़ रुपये लागत के कुल 373 पर्यटन विकास कार्यों का एक साथ शिलान्यास किया गया है। यह सभी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किये जायंे।
Comments