जनपद बरेली/थाना विशारतगंजऽ 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तारऽ 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद

दिनांक 23.03.2021 को थाना विशारतगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मलगांव के पास से चेकिंग के दौरान 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त भारत उर्फ भर्रे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बरेली के विभिन्न थानो में डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त डकैती के अभियोग में 07 वर्ष की सजा में जेल में था, वर्ष 2013 में मा0 उच्च न्यायालय से अपील के आधार पर अवमुक्त हुआ, तब से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना विशारतगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-भारत उर्फ भर्रे निवासी अतरछेड़ी थाना विशारतगंज जनपद बरेली।
बरामदगी
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय