मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्णहोने पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पिछले 04 वर्षाें में उत्तर प्रदेश के ओवर ऑल पर्सेप्शन को बदल दिया है। प्रदेश के बारे में देश व दुनिया में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती व्यवस्था में रिफॉर्म करके, परफॉर्म करते हुए ट्रांसफॉर्म किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था जो पहले 5वें-6वें स्थान पर थी आज दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, लोककल्याण, एम0एस0एम0ई0 व कृषि के क्षेत्र में हुए सार्थक कार्याें का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से एक समर्थ व सक्षम राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोकभवन में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निवेश का बेहतर वातावरण वर्तमान सरकार ने तैयार किया है। वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मामले में देश में 14वें स्थान पर था, जो आज सरकार की नीतियों से दूसरे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में टीम वर्क के माध्यम से जो प्रयास हुए हैं, उससे नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। 04 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का केन्द्र की किसी योजना में स्थान नहीं होता था और आज केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं में प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में 02 करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाये गये हैं। इसी तरह उज्ज्वला, सौभाग्य, उजाला, पी0एम0 किसान सम्मान निधि में भी उत्तर प्रदेश ने बेहतर कार्य किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में किसान राजनीति का एजेण्डा नहीं होता था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान को राजनीति का मुख्य केन्द्र बिन्दु बनाया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाएं प्रदेश में लागू हुईं, जिससे किसानों को कृषि कार्य में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 नये कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना की गयी है। प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के अन्तर्गत दशकों से लम्बित परियोजनाओं को पूरा किया गया है। 11 लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया, जिनसे
2.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है, जिससे 2.33 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय