श्री प्रहलाद सिंह पटेल और श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खजुराहो में ‘महाराजा छत्रसाल सम्मेलन केन्द्र’ का उद्घाटन किया
पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत खजुराहो में विकसित 'महाराजा छत्रसाल सम्मेलन केन्द्र' का आज उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर, खजुराहो निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य श्री विष्णु दत्त शर्मा, टीकमगढ़ से संसद सदस्य श्री वीरेंद्र कुमार, हमीरपुर से संसद सदस्य श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भारत सरकार में पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह, मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति के प्रधान सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर महानिदेशक सुश्री रुपिंदर बरार और भारत सरकार के तथा मध्य प्रदेश सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे
Comments