मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों, त्योहारों तथा प्रस्तावित पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत सभी जनपदों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के साथ-साथ सतर्क रहने तथा सावधानी बरतने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी पर्वों, त्योहारों तथा प्रस्तावित पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत सभी जनपदों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के साथ-साथ सतर्क रहने तथा सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध भी प्रत्येक जोन में अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आगामी पर्वों व त्याहारों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने पिछले 04 वर्षों के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिवसों व माहों में माघी पूर्णिमा, सन्त रविदास जयन्ती, महाशिवरात्रि, होली, शब-ए-बारात, बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती, रामनवमी, महावीर जयन्ती तथा ईद-उल-फित्र जैसे पर्व व त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों तथा प्रस्तावित पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था तथा शान्तिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय