मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना केसभी पैकेजों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मार्च, 2021 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी कार्य पूर्ण करते हुए अप्रैल, 2021 में यातायात प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए मेन कैरिज-वे के साथ ही सर्विस लेन का कार्य भी पूर्ण किया जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाकर कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज विभिन्न जनपदों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के सभी पैकेजों के अन्तर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की अद्यतन प्रगति को मौके पर परखा। धरवांकला, जनपद गाजीपुर से आज सुबह स्थलीय निरीक्षण प्रारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनपद आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचकर निरीक्षण कार्य समाप्त किया। प्रत्येक जनपद में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने परियोजना के निर्माण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण स्थल पर जनप्रतिनिधियों तथा जनता से संवाद भी किया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय