मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों के सम्बन्ध मंे प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या नगरी के समन्वित विकास की कार्य योजना बनाते हुए उस पर तेजी से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्हांेने कहा कि अयोध्या के विकास की प्राथमिकताएं सुनिश्चित करते हुए श्रेणीवार रूप से कार्यों को चिन्हित किया जाए। इन श्रेणियों के अनुसार विकास कार्याें को सरकार के अलावा निजी क्षेत्र, पी0पी0पी0 मोड और सी0एस0आर0 के तहत भी सम्पादित करने की सम्भावनाओं को देखा जाए। अयोध्या के विकास से यह धाम पूरे विश्व पटल पर अपने मौलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उभरेगा।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर अयोध्या के विकास कार्यों के सम्बन्ध मंे प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में और गति लायी जाए, इसके लिए हर स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा पूरा करना आवश्यक है। अल्प, मध्यम तथा दीर्घ अवधि की विकास परियोजनाएं बनाते हुए उन्हें निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार पूर्ण किया जाए। भूमि अधिग्रहण के मामलों को संवाद के माध्यम से शीघ्र निस्तारित किया जाए।
Comments