मुख्यमंत्री जनपद मुरादाबाद में कन्या विवाह सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों की 2,754 पुत्रियों

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद मुरादाबाद में कन्या विवाह सहायता योजना के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 2,754 पुत्रियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने मुरादाबाद मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 2,754 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इनमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई व बौद्ध आदि सम्प्रदायों के दम्पत्ति शामिल थे। उन्होंने लाभार्थियों को सामूहिक विवाह हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर मुरादाबाद जनपद के विकास के लिए 183.10 करोड़ रुपए लागत की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इनमें 103.69 करोड़ रुपए लागत की 36 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं
79.41 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।
मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परिणय सूत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ों के सुखद दाम्पत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास एवं कल्याण हेतु कार्य कर रही है। निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मण्डल स्तरीय वृहद आयोजन जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पित राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का एक जीवन्त उदाहरण है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय