अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ: 25 नवम्बर, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को घायल व्यक्तियों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा मृतकों के परिजनों को यात्री राहत कोष से 05-05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय