मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: 17 मई, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा, करुणा और दया का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। भगवान बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय