नेहरू युवा केंद्र संगठन ने संविधान दिवस मनाया : संगठन के कुल 17.84 अधिकारियों, युवा स्वयंसेवकों और अन्य संबद्ध हितधारकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया

 युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) ने भारतीय संविधान, मूल कर्तव्यों और डॉ. बी आर अंबेडकर के जीवन एवं कार्यों के बुनियादी सिद्धांतों और भावना के प्रसार के उद्देश्यों के साथ 26 नवंबर, 2020 को संविधान दिवस मनाया।

image001M5HS111.jpg

इस समारोह के तहत एनवाईकेएस के कुल 17.84 लाख अधिकारियों, युवा स्वयंसेवकों और अन्य संबद्ध हितधारकों ने भारत के राष्ट्रपति के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। सभी राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 623 जिलों के 81,473 गांवों से 4.27 लाख युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ संवैधानिक मूल्यों और मूल कर्तव्यों (कर्तव्य संवाद) पर वेबिनार/वार्ता का आयोजन किया गया।

image00210M3222.jpg

 
मीडिया आउटरीच और संदेशों एवं गतिविधियों के प्रसार के लिए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वेबसाइट के माध्यम से हैशटैग #Samvidhan Diwas को आगे बढ़ाया गया। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना के पाठ के बाद एक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एनवाईकेएस के युवा स्वयंसेवकों के बीच एक लिंक साझा किया गया। इस लिंक के माध्यम से ये युवा देशभर में इस प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर रहे हैं।  

image003UJJP3333.jpg

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय