मरीजों के ठीक होने की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

 भारत में रोजाना बड़ी तादाद में रोगियों का स्वस्थ होना जारी है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर आज 78.28 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79,292 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 38,59,399 हैं। ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर लगभग 28 लाख (28,69,338) से अधिक हो गया है।

देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,90,061 है।

करीब आधे (48.8 फीसदी) सक्रिय मामले तीन राज्यों महाराष्ट्रकर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों से सामने आए हैं। करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) सक्रिय मामले उत्तर प्रदेश​तमिलनाडुछत्तीसगढ़ओडिशाकेरल और तेलंगाना राज्यों से सामने आए हैं। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय