भारत ने लगातार कई दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा रिकवरी की अधिक संख्या दर्ज कराई
भारत में पिछले नौ दिनों की अवधि के दौरान लगातार कई दिनों से नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही है। स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या में तेज बढोतरी होती रही है। औसतन एक दिन की रिकवरी 90,000 से अधिक रही है।
देश में पिछले 24 घंटों में 92,043 रिकवरी दर्ज की गई है जबकि नए पुष्ट मामलों की संख्या 88,600 है। इसी के साथ, स्वस्थ हो चुके रोगियों की कुल संख्या 50 लाख (49,41,627) के करीब पहुंच गई है। सुधार में बढोतरी के रुझान को बरकरार रखते हुए, राष्ट्रीय रिकवरी दर वर्तमान में 82.46 प्रतिशत है।
Comments