उ0प्र0 को तेजी से विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार की एक और सफलता

लखनऊ: 11 फरवरी, 2019 उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा लागू किए गए ‘डिजिटल लैण्ड’ (काॅम्प्रिहेंसिव सिस्टम आफ लैण्ड मैनेजमेंट) प्रोजेक्ट को केन्द्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा एक्सिलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस रिइंजीनियरिंग फाॅर डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन के तहत कैटेगरी-1 के लिए गोल्ड मेडल हेतु चुना गया है। यह पुरस्कार नेशनल अवार्ड फाॅर ई-गवर्नेंस-2018-19 के तहत राज्य को दिया जाएगा।  
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार आगामी 27 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री प्रवीर कुमार को केन्द्र सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय