एयर मार्शल प्रदीप पदमाकर बापट वीएसएम ने भारतीय वायुसेना के एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यभार संभाला

एयर मार्शल प्रदीप पदमाकर बापट वीएसएम ने आज 01 नवंबर, 2018 को भारतीय वायुसेना के एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने 31 अक्टूबर, 2018 को सेवानिवृत्त एयर मार्शल एच.एम.भागवत एवीएसएम वीएसएम का स्थान लिया है। एयर मार्शल पी.पी.बापट भारतीय वायुसेना में 28 मई, 1983 को प्रशासनिक शाखा में कमीशन किये गए थे। विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन से प्राणी विज्ञान में स्नात्तोकत्तर एयर मार्शल बापट फाइटर कंट्रोलर के रूप में कमीशन कि गए थे। उन्होंने एसयू-30 बेस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी का भी दायित्व संभाला। वह दक्षिण अफ्रीका में होइदस्प्रुट्स में भारत-दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त अभ्यास गोल्डन ईगल में भारतीय वायुसेना की टीम के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। एओए का कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने महानिदेशक (वर्क्स एंड सेरेमोनियल्स) का दायित्व भी संभाला।
एयर मार्शल पी.पी.बापट खेल में गहरी दिलचस्पी रखते हैं और उन्होंने राष्ट्रीय साईकल पोलो टूर्नामेंट में दो बार मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वह तीन वर्षों तक वायुसेना साइकिल पोलो टीम के मैनेजर रहे हैं। साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें जोधपुर में हुए भारत-पाकिस्तान और नेपाल के बीच अंतिम तीन श्रृंखलाओं के टूर्नामेंट के लिए भारतीय साइकिल पोलो टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया था।
सराहनीय और असाधारण पेशेवर सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा 2014 में विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय