हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव-

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 01 सितम्बर ,2019 : भारतीय संस्कृति के प्रतीक उत्सवों तथा महापर्वों की स्वर्णिम श्रंखला के प्रतीक “हरियाली तीज “ के उत्सव का  भव्य आयोजन आज दिन रविवार को उत्तर रेलवे ,अधिकारी क्लब में किया गया I “यो वूमनिया “ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय सिनेमा जगत में महिला कलाकारों की सहभागिता एवं योगदान को याद किया गया जिन्होंने अपनी  अविस्मरणीय सतरंगी अदाकारी से सिने जगत को एक इन्द्रधनुषी आयाम दिया I  कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ एवं इसके उपरांत उक्त थीम पर आधारित विभिन्न गीतों एवं नृत्यों से सुसज्जित  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अत्यंत सजीवता एवं आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया I
 इस अवसर पर उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी ने अवगत कराया कि उक्त संगठन रेल के साथ  समाज के कल्याणार्थ ,हितार्थ सतत प्रयत्नशील रहते हुए एवं अपने पुनीत कार्यकलापों द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्य का पूर्णतया अनुसरण करता है I 
आज के इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एवं अध्यक्षा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, श्रीमती नम्रता कुमार, अध्यक्षा आर०डी०एस०ओं० महिला कल्याण संगठन,श्रीमती अनू  सिंह, अध्यक्षा IRITEM महिला कल्याण संगठन के साथ उपाध्यक्षा उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन श्रीमती सबीहा अहमद,, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋषिका सिंह सहित संगठन की समस्त सदस्याऐं  उपस्थित रही | कार्यक्रम के अंत में  श्रीमती ऋषिका सिंह द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया |

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय