मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: 13 अप्रैल, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। इस दिन दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं। 
मुख्यमंत्री जी ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय