उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 85 उम्मीदवार मैदान में




आम चुनाव- 2019 के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 85 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में राज्‍य की नगिनाअमरोहाबुलंदशहरअलीगढ़हाथरसमथुराआगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान होगा। 2014 के पिछले आम चुनाव में इन सीटों के लिए कुल125 उम्मीदवार मैदान में थे।
इस बार आम चुनाव में इन आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है, जबकि पिछले आम चुनाव -2014 में40 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस साल इन सीटों के लिए केवल 26 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
वर्तमान में उपर्युक्त आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या और पूर्ववर्ती दो आम चुनावों में उम्‍मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है:

आम चुनाव वर्ष 
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्‍मीदवारों की संख्‍या
नगिना  अमरोहाबुलंदशहरअलीगढ़हाथरसमथुरसआगराफतेहपुर सीकरीकुल
2019*71091481391585
2014141510149201528125
20091420162310161514128
स्रोत- भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट
*मुख्‍य चुनाव अधिकारी (उत्‍तर प्रदेश) वेबसाइट
    उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटे हैं। इस बार के आम चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय