लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 1.40 करोड़ मतदाता

http://pibphoto.nic.in/documents/Please%20Select/2019416gfgff32.png
आम चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की जिन 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। इस चरण में राज्‍य की नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट से आज प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। जिनमें से 75,83,431 पुरूष और 64,92,326 महिला मतदाता हैं। दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं की संख्‍या के हिसाब से आगरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कुल  19,04,706 मतदाता हैं। नगीना कुल 15,74,994 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है।  
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार 2014 के आम चुनाव में उत्‍तर पद्रेश की इन 8 लोकसभा सीटों में मतदाताओं की कुल संख्‍या 1,34,03,734 थी, जो अब 5.09 प्रतिशत बढ़कर  6,72,901 हो गई है।
दूसरे चरण के मतदान के तहत इन 8 लोकसभा सीटों में पिछले आम चुनाव और इस बार के आम चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्‍या इस प्रकार है-

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image0024WT0.png


निर्वाचन क्षेत्रआम चुनाव वर्षमतदाताओं की संख्‍या
पुरूषमहिलाअन्‍यकुल
नगीना2019*838144736788621574994
2014795562697765921493419
20096509275456391196566
अमरोहा2019*8689127641661081633186
2014829444714712891544245
20096417355321801173915
बुलंदशहर2019*9453408311001271776567
20149308278054991101736436
20098102376725121482749
अलीगढ़2019*10053718712941531876818
20149659958270101211793126
20097440606012911345351
हाथरस2019*990708840439691831216
2014969908788925941758927
20097998166379091437725
मथुरा2019*9703188156602091786187
20149319447501421741682260
20097479235937261341649
आगरा2019*1040087864522971904706
20141003777810896661814739
20098562396834441539683
फतेहपुर सीकरी2019*924551768357531692961
2014877271703267441580582
20097484405973021345742
कुल – दूसरा चरण2019*7583431649232687814076635
स्रोत – भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट
*मुख्‍य चुनाव अधिकारी (उत्‍तर प्रदेश) वेबसाइट
उत्‍त्‍र प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कुल 14,40,61,892 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें प्रवासी भारतीय और सेवा मतदाता अतिरिक्‍त हैं। इस बार के आम चुनाव में राज्‍य में सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय