Posts

Showing posts from April, 2019

राज्यपाल को अस्पताल से छुट्टी मिली, पूर्णतः स्वस्थ

लखनऊः 20 अप्रैल, 2019 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से उपचार के पश्चात् आज छुट्टी मिल गयी है। राज्यपाल पूर्णतः स्वस्थ...

पुनर्गठन के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार हुए आम चुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान

Image
   आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन के बाद राज्‍य में पहली बार हुए आम चुनाव में  79.74%  मतदान हुआ। राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ।    आंध्र प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्‍यादा मतदान नरसरापेट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, जहां 85.53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। 2014 के पिछले आम चुनाव में अविभाज्‍य आंध्र प्रदेश में 74.64 मतदान हुआ था। बापटला लोकसभा सीट पर उस समय सबसे ज्‍यादा 85.16 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार के आम चुनाव में राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए कुल  3,13,33,163  लोगों ने मतदान किया। राज्‍य में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्‍या  3,93,45,717  है। राज्‍य की 25 सीटों के लिए इस बार  319  उम्‍मीदवार मैदान में थे। राज्‍य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर इस बार के आम चुनाव तथा पिछले आम चुनाव में हुए मतदान का प्रतिशत नीचे दिया गया है : क्र.संख्‍या लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत आम चुनाव   – 2019* आम चुनाव...

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 85 उम्मीदवार मैदान में

आम चुनाव-  2019  के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए  85  उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में राज्‍य की नगिना ,  अमरोहा ,  बुलंदशहर ,  अलीगढ़ ,  हाथरस ,  मथुरा ,  आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान होगा।  2014  के पिछले आम चुनाव में इन सीटों के लिए कुल 125  उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार आम चुनाव में इन आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है ,  जबकि पिछले आम चुनाव - 2014  में 40  निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।   इस साल इन सीटों के लिए केवल  26  निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। वर्तमान में उपर्युक्त आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या और पूर्ववर्ती दो आम चुनावों में उम्‍मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है: आम चुनाव वर्ष  लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्‍मीदवारों की संख्‍या नगिना   अमरोहा बुलंदशहर अलीगढ़ हाथरस मथुरस आगरा फतेहपुर सीकरी कुल 2019* 7 10 9 14 8 13 9 15 85 2014 14 15 10 14 9 20 15 28 125 2009 14 20...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 1.40 करोड़ मतदाता

Image
आम चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की जिन 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा , उनमें कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। इस चरण में राज्‍य की नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट से आज प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल  1,40,76,635  पंजीकृत मतदाता हैं। जिनमें से  75,83,431  पुरूष और  64,92,326  महिला मतदाता हैं। दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं की संख्‍या के हिसाब से आगरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कुल   19,04,706  मतदाता हैं। नगीना कुल 15 ,74,994 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है।    भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार 2014 के आम चुनाव में उत्‍तर पद्रेश की इन 8 लोकसभा सीटों में मतदाताओं की कुल संख्‍या  1,34,03,734  थी , जो अब 5.09 प्रतिशत बढ़कर   6,72,901  हो गई है। दूसरे चरण के मतदान के तहत इन 8 लोकसभा स...

निर्वाचन आयोग ने अगले चरण के मतदान के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मतदान तैयारियों की समीक्षा की

   मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त श्री अशोक लवासा तथा श्री सुशील चंद्रा के नेतृत्‍व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने आज पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों में आम चुनाव 2019 के दूसरे और तीसरे चरण के तहत होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा में पश्चिम बंगाल के संसदीय क्षेत्रों 3-जलपाईगुड़ी ,  4-दार्जिलिंग ,  5- रायगंज ,  6- बालुरघाट ,  7 -माल दा  उत्तर ,  8-मालदा दक्षिण ,   9-जंगीपुर और 11-मुर्शिदाबाद में दूसरे और तीसरे चरण के तहत होने वाले मतदान तथा त्रिपुरा की दो सीटों पर दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए तैनात  किए गए सामान्‍य ,  पुलिस और व्‍यय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।        सामान्‍य पर्यवेक्षकों ने मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं ,  निशक्‍तजनों की मैपिंग तथा मतदान केन्‍द्रों पर उनकी सुविधा के लिए किए गए प्रबंध ;   मतदाताओं को इस बारे में जागरुक बनाने कि फो...

कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा

कर्नाटक में आम चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल , 2019  को मतदान होगा। राज्‍य की कुल 28 सीटों में से 14 लोकसभा सीटों के लिए इस चरण में मतदान हो रहा है। राज्‍य में दो चरणों में मतदान हो रहा है। राज्‍य में मतदाताओं की कुल संख्‍या 2 , 63 , 38 , 277 है। इसमें 1 , 33 , 52 , 234 पुरूष और 1 , 29 , 83 , 284 महिला मतदाता तथा 2 , 759 अन्‍य मतदाता हैं। राज्‍य में 30 , 410 मतदान केंद्र स्‍थापित किए गए हैं। 17 महिलाओं सहित कुल 241 उममीदवार चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक में दूसरे चरण के लिए चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवारों का पार्टी वार विवरण इस प्रकार हैं:-    संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍या दूसरे चरण में मतदान होने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्र  14 कुल 28 चुनाव लड़ रहे दलों का विवरण दल चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवारों की संख्‍या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 13 भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) 10 जेडीएस  ( सेक्‍युलर ) 4 बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 14 सीपीआई 1 सीपीआई  ( मार्क्‍सवादी  ) 1 अन्‍य 65 निर्दलीय 133 योग   ( इस चरण में ): महिला उम...

असम में आम चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा

Image
असम में आम चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा। राज्‍य की 5 लोकसभा सीटों – करीमगंज ,  सिल्‍चर ,  स्‍वायत्‍त जिला ,  मंगलदोई और नौगांव के लिए मतदान होगा। 3 महिलाओं , 19  निर्दलयों और सात अन्‍य उम्‍मीदवारों सहित 50 उम्‍मीदवार लोकसभा की इन पांच सीटों के लिए मैदान में हैं। राज्‍य के कुल 6910592 मतदाता ,  जिनमें 3554460 पुरूष , 3355952  महिलाएं और 180 अन्‍य मतदाता हैं ,  इस चरण में अपने वोट डालेंगे। राज्‍य में मतदान सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए 4992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।       असम आम चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदाताओं का वितरण इस प्रकार हैं:- चुनाव लड़ रहे दलों का विवरण इस प्रकार हैं:- संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍या कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र  : 14 दूसरे चरण के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र  : 5   चुनाव लड़ रहे दलों का विवरण  : दल चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवारों की संख्‍या भारतीय जनता पार्टी 05 भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस 05 अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 0...