सरकारी प्रतिभूति 2023 की 4.26 प्रतिशत, (ii)नए 10वर्षीय सरकारी प्रतिभूति 2031 और(iii) सरकारी प्रतिभूति 2061 की 6.76 प्रतिशत ब्रिकी की नीलामी (पुन: इस्तेमाल) की अधिसूचना

 भारत सरकार ने (1) 4.26 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूति, 2023 की बिक्री (पुन: इस्तेमाल) आधिसूचित मूल्य 3000 करोड़ रुपए में मूल्य आधारित नीलामी के जरिए करने, (2) लाभ आधारित नीलामी के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये (सामान्य) की अधिसूचित राशि के लिए 'नए सरकारी प्रतिभूति, 2031', और (3) 6.76 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूति 2061 की बिक्री की अधिसूचित मूल्य 9000 करोड़ रुपए (सामान्य) पर मूल्य आधारित नीलामी के जरिए करने की घोषणा की है। भारत सरकार के पास उपरोक्त प्रतिभूतियों के एवज में 6,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता बनाए रखने का विकल्प होगा। नीलामियां मुंबई के फोर्ट स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक कार्यालय द्वारा 9 जुलाई, 2021 (शुक्रवार) को 4.26 % जीएस 2023, नए सरकारी स्टॉक 2031 के लिए एक समान मूल्य पद्धति और 6.76% जीएस 2061 के लिए बहु मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएंगी।

सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के लिए योजना के अनुसार पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को प्रतिभूतियों की बिक्री की अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत तक आवंटित किया जाएगा।

नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 9 जुलाई, 2021 को प्रस्तुत की जाएंगी। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे के बीच और प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी हैं।

नीलामियों का परिणाम 9 जुलाई, 2021 (शुक्रवार) को घोषित किया जाएगा और सफल बोली लगाने वालों द्वारा भुगतान 12 जुलाई, 2021 (सोमवार) को किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 24 जुलाई 2018 के परिपत्र संख्या आरबीआई/2018-19/25 के तहत जारी 'केन्द्र सरकार की प्रतिभूतियों में लेनदेन कब जारी किए गएऔर समय-समय पर संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभूतियां "जब जारी" व्यापार के लिए पात्र होंगी।

एमजी/ एएम/ केजे

Comments

yitrowaggle said…
The Top 10 sports to bet on in 2021 - Sporting100
The Top 토토 사이트 모음 10 카지노 사이트 유니88 Sports to 온카지노 가입쿠폰 Bet on · 1. Golf · 2. Golf · 3. Horse Racing · 4. Golf · 5. Football 온카지노 · 6. 제왕카지노 검증 Horse Racing · 7. Golf

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय