भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37,21 करोड़ से अधिक पहुंच गया

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज कल 37 करोड़ के पार हो गई है। कुल 48,04,423 सत्रों में टीके की कुल 37,21,96,268 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 30,55,802  खुराकें दी गईं

विवरण इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,44,459

दूसरी खुराक

73,84,439

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,76,51,159

दूसरी खुराक

98,42,138

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,00,15,954

दूसरी खुराक

35,15,490

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,29,29,982

दूसरी खुराक

2,27,96,218

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

6,99,01,188

दूसरी खुराक

2,79,15,241

कुल

37,21,96,268

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 42,766  दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 13 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S6TM.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 दर्ज की गई हैजो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.48प्रतिशत रह गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XKSQ.jpg

 

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैंउनमें से 2,99,33,538  लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैंऔर पिछले 24 घंटों में 45,254  मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत हैजिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TG4M.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा हैदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,55,225 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.90 करोड़ से अधिक (42,90,41,970) जांचें की गईं हैं।

 

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गईतो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत हैजबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.19 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 19 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 33 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।.

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049PSV.jpg

 


Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय