राष्ट्रव्यापी पर्यटनपर्व 2019 का पहला सप्ताह देशभर में रंगारंग गतिविधियों का साक्षी रहा

पर्यटन मंत्रालय ने 2 से 13 अक्टूबर 2019 तक एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम पर्यटन पर्व 2019 का आयोजन किया  है। समारोह के पहले सप्ताह में देशभर की विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। पर्व का नई दिल्ली स्थित राजपथ लॉन में 2 से 6 अक्टूबर 2019 तक आयोजन किया गया। पांच दिवसीय समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों में नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया। पर्यटन पर्व 2019 महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित है।        
CLP_8275 (1).JPG
यह कार्यक्रम देशभर के कलाकारों, शिल्पकारों, रसोइयों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और हस्तशिल्प को बेचने, दोनों के लिए मंच प्रदान करके पर्यटन के लाभों पर ध्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस मायने में यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक प्रचार वाहक होने के अलावा एक बेहतरीन आर्थिक साधन है।
CLP_8253.JPG
पर्यटन पर्व के तीन घटकः
देखो अपना देशः भारतीयों को अपने देश में घूमने के लिए प्रोत्साहित किया। देशभर में छात्रों के लिए कई गतिविधियां जैसे कि पर्यटन के आकर्षण और अनुभवों को कवर करने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सोशल मीडिया पर प्रमोशन, पर्यटन से संबंधित प्रश्नोत्तरी, निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
CLP_8353.JPG
सब के लिए पर्यटनः देश के सभी राज्यों में पर्यटन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गतिविधियों में सजावट या स्मारकों/ रेलवे स्टेशन, नृत्य, संगीत, नाटक, कहानी कहना, पर्यटन प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक प्रदर्शन, भोजन और हस्तशिल्प/हथकरघा, गाइडेड हेरिटेज वॉक, पर्यटकों की रुचि के स्थानों की यात्रा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
image00384MD.jpg
पर्यटन और शासनः देशभर में विभिन्न विषयों पर हितधारकों के साथ बातचीत सत्र और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 

पर्यटन पर्व-2019 दिल्ली की कुछ मुख्य बातें-
1. राज्यों, पूर्वोत्तर परिषद्, आईएचएम, भारतीय राष्ट्रीय स्ट्रीट वेंडर संघ (एनएएसवीआई) के स्टॉलों के साथ फूड कोर्ट। 
2. हस्तशिल्प, हथकरघा और शिल्प कारीगर के साथ शिल्प बाजार, राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों, पूर्वोत्तर परिषद्, ट्राइफेड, वस्त्र मंत्रालय द्वारा स्थापित (डीसी-हस्तशिल्प एवं डीसी-हथकरघा)।
3. राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की थीम पावेलियन में अपने पर्यटन स्थल और उत्पाद का प्रदर्शन। 
4. आर्म्ड फोर्स बैंडस की प्रस्तुति और राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन।
5. किचन स्टूडियो से लाइव खाना बनाने का प्रदर्शन।
6. आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा योग का प्रदर्शन एवं प्रस्तुति।
7. आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और थीम पावेलियन स्वच्छता पर प्रकाश डाला गया।
8. अन्य आकर्षणः मेहंदी, जादूगर, कठपुतली शो, कराओके, सेल्फी प्वाइंट्स, बायस्कोप आदि।
9. भारत के 12 स्थलों (जिसमें प्रतिष्ठित स्थलों) के लिए ऑडियो गाइड सुविधा और दिल्ली की गोल गुंबद के पास पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए दिल्ली सरकार और रेसबर्ड टेक्नोलॉजी के बीच एक एमओयू का भी आदान-प्रदान किया गया।
नई दिल्ली स्थित राजपथ लॉन में पर्यटन पर्व के अलावा, पर्यटन पर्व के पहले सप्ताह में घरेलू भारत पर्यटन कार्यालयों, होटल प्रबंधन संस्थान, भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन (आईआईटीटीएम) और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित कुछ आकर्षक गतिविधियां देखी गईं।
पर्यटन पर्व के पहले सप्ताह के दौरान देशभर में घरेलू भारत पर्यटन कार्यालयों द्वारा आयोजित कुछ कायक्रमों की मुख्य विशेषताएं-
Felicitation of Guests from Vietnam at Kolkata Airport.jpg
उत्तर
भारतीय पर्यटन संस्थान एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, नोएडा में पर्यटन पर्व की थीम और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चावड़ी बाजार से चांदनी चौक तक एक हेरिटेज वॉक का आयोजन दिल्ली में किया गया, ताकि स्थानीय लोग को पर्यटक (टूरिस्ट) को विरासत के महत्व के बारे में बता सके, स्वच्छता ही सेवा भी इस गतिविधि का हिस्सा थी।
पश्चिम
Sit and Draw Competition on Dekho Apna Desh at Pailan, South 24 Parganas, West Bengal.jpg
गुजरात के दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का दौरा आयोजित किया गया। 120 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटरों के लिए टाइगर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन नागपुर में किया गया था, ताडोबा और पेंच टाइगर रिजर्व का फेम ट्रिप, अहमदाबाद हेरिटेज टूर, पारसी हेरिटेज टूर और मुंबई में गांधी वॉक आयोजन किया गया।
City tour Bhubaneshwar.jpg
दक्षिण
मधुराय कामराज विश्वविद्यालय के समन्वय में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए छाया कठपुतली शो और लोक कलाकारों द्वारा ग्रामीण लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया।
पूर्व
पटना में विभिन्न कॉलेजों/स्कूलों के छात्रों के लिए एक पर्यटन वार्ता, हेरिटेज वॉक, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन का आयोजन किया गया।
Felicitation of Chinese Delegates at Bodhgaya, Bihar.jpg
हितधारकों के लिए प्लास्टिक मुक्त पर्यटन पर कार्यशाला, कोलकाता में देखो अपना देश विषय पर कहानी सुनाने का आयोजन किया गया।
पूर्वोत्तर
कंगला फोर्ट इम्फाल में एक हेरिटेज वॉक, इम्फाल में लेनिंगथोपुथाइबा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Langei Village, Imphal.jpg
इंडिया टूरिज्म, गुवाहाटी, असम टूरिज्म और फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, समागुरी, नागांव में स्थानीय लोगों के बीच असमी ट्रेडिशनल ज्वैलरी, एथनिक फूड फेस्टिवल पर एक वर्कशॉप और ट्रेडिशनल कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया।
माजुली के कंजियाजन की रेनगम सोसाइटी ने माजुली के बुनकरों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। भारत-चीन सीमा गंगटोक से नाथुल पास से एक बाइक रैली भी आयोजित की गई थी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय