संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक बने सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी..
दिनांक 6 अक्टूबर को यू0पी0 प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राजकरन तिवारी जी रहे। तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में उ0प्र0 के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए दिन रात लगकर इसको दूर करने व सरकार पर दबाव बनाकर समस्याओं को हल करने के लिए लगे।
साथ ही साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के व्यवसायियों की चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि ऑनलाइन शाॅपिंग आज की आवश्यकता है कि परन्तु करोडो दुकानदार इससे परेशान है उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये कहा कि कुछ घरेलू आइटम का ऑनलाइन बिजनेस से बाहर कर दिया जाय जिससे छोटे व्यापारियों की जीविका चलती रहे।
श्री तिवारी ने देश में व्यापारी आयोग की मांगों को पुनः दोहराया साथ ही साथ जिस तरह से शिक्षक व बहुत से संगठनों के प्रतिनिधि विधान परिषद एवं राज्य सभा में चुने जाते हैं इसी तरह से व्यापारियों के भी प्रतिनिधि राज्यसभा और विधान परिषद में चुने जाये और बैठे। इस पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
पदाधिकारी सम्मान समारोह में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी की घोषणा की गयी। सूर्यवंशी जी के बनते ही उन्होंने संगठन से वादा किया कि संगठन सम्पूर्ण भारत में मजबूती के साथ खड़ा होगा।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीकांत मिश्रा ने संगठन का कार्यभार संभालते हुए कहा कि प्रदेश में हो रही व्यापारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न को संज्ञान में लेकर तुरन्त समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।
श्री राघवेन्द्र सिंह चंदेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जर्नादन पाण्डेय बब्लू पण्डित राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री धर्मेन्द्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तराखण्ड, श्रीमती रमा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव श्री गोपाल कृष्ण द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री श्रवण तिवारी, श्री विपिन सिरोही, रघुराज सिंह सोमवंशी, श्री रामचन्द्र शर्मा, श्री राम उजागर शुक्ल की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी द्वारा की गयी।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लखनऊ श्री संजय कुमार वर्मा ने किया। स्वागत जिलाध्यक्ष श्री राजदीप श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार पाण्डेय व कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य जोन के अध्यक्ष श्री पी0के0 पाठक व प्रदेश महासचिव व लखनऊ मण्डल के प्रभारी श्री विनोद कुमार वर्मा, उ0प्र0 कमेटी के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments