पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आगामी त्यौहारों दीपावली पर्व आदि के अवसर पर सुदृढ़ सुरक्षा/कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश..
प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद को त्यौहारों के सम्बन्ध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग तथा मुख्यालय स्तर से समय-समय पर निर्गत निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए उक्त के क्रम में आगामी त्यौहारों यथा धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज आदि के अवसर पर सुदृढ़ सुरक्षा/कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में पुनः निम्न निर्देश दिये गयेः-
ऽ धनतेरस, दीपावली आदि के अवसर पर सर्राफा बाजारों तथा अन्य बाजारों में काफी भीड़-भाड़ होती है, महिलायें एवं पुरूष काफी अधिक संख्या में खरीदारी करने निकलते है। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाये तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की डियूटी लगायी जाये साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुरूष/महिला पुलिस कर्मियों की डियूटी लगायी जाये। बाजारों में एण्टी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखा जाये। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ सघन फुट पेटो्रलिंग की जाये। पूर्व में घटित घटनाओं के दृष्टिगत हॉट-स्पाट चिन्हित कर गश्त/पिकेट डियूटी एवं यू0पी0-112 के वाहनो का प्रभावी व्यवस्थापन सुनिश्चित किया जाये।
ऽ छोटी से छोटी सूचनाओं को अत्यन्त गम्भीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं मौके पर पहुॅच कर विवाद को हल करने एवं संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े प्रभावी उपाय सुनिश्चित किये जाये आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाये। जनपद में रिजर्व पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर उन्हें क्यूआरटी के रूप में रखा जाये तथा उनके साथ सभी दंगा नियंत्रित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
ऽ विस्फोटक पदार्थ/पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस धारकों की सूची थानावार अद्यावधिक कर ली जाये। विस्फोटक पदार्थों के निर्माण स्थलों की आकस्मिक एवं प्रभावशाली चेकिंग उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ की जाये। विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखों का भंडारण एवं विक्रय आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखा जाये एवं पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। अग्निशमन विभाग के कार्मिकों को 24ग्7 सजग/सतर्क रखा जाये।
ऽ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, मनोरंजन स्थल, पार्क, मल्टीप्लेक्स आदि स्थानों पर सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध किया जाये तथा पुलिस थानों, अधिकारियों तथा अन्य महत्वपूर्ण नम्बरों का प्रचार प्रसार किया जाये।
ऽ जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा धर्मगुरूओं के साथ जनपद/थाना स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर लिया जाये तथा सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों के सदस्यों व डिजिटल वालेन्टियर्स आदि का सक्रिय सहयोग लिया जाये।
ऽ प्रत्येक थाने पर उपलब्ध त्यौहार रजिस्टर तथा रजिस्टर नं0-8 में उपलब्ध प्रविष्टियों का अध्ययन कर लिया जाय, किसी नई परम्परा की अनुमति न दी जाये।
ऽ असामाजिक/अवांछनीय तत्वों की सूचियों को अद्यावधिक कर इन पर विशेष निगरानी रखी जाय तथा आवश्यकतानुसार ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। भीड़/दंगा नियंत्रण से सम्बन्धित उपकरणों को तैयारी की हालत में रखा जाय, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका तुरन्त उपयोग किया जा सके।
ऽ जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रातःकालीन पोस्टर चेकिंग पार्टी निकाल कर सघन चेकिंग की जाये। इस दौरान शरारती/असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।
ऽ जनपद में स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरो को थानावार सूचीबद्ध कर उनकी क्रियाशीलता का परीक्षण कर लिया जाये। महत्वपूर्ण हॉटस्पाट व संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करायी जाये।
ऽ जनपद अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एक्सेस कंट्रोल की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा विभिन्न श्रोतों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर सम्यक संज्ञान लेते हुये यथोचित कार्यवाही की जाये। जनपद अयोध्या के सभी धर्मशालाओं, होटलों, ढ़ाबों सराय आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा संदिग्ध व्यक्तियों/स्थानों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाये।
ऽ महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था 24ग्7 रखी जाये तथा जनपद के आने-जाने वाले सभी मार्गों पर सुगम यातायात हेतु पार्किग/टै्रफिक डायवर्जन प्वाइंट/होल्डिंग एरिया आदि चिन्हित करते हुये समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाये।
ऽ सरयू नदी के प्रवाह/उत्प्रवाह मार्ग पर सर्तक दृष्टि रखी जाय तथा सरयू नदी में पेट्रोलिंग हेतु समुचित एसओपी तैयार की जाये।
ऽ दीपोत्सव के दौरान अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण स्थल एवं समस्त कार्यक्रम स्थल की चेकिंग ए0एस0 चेक टीम एवं बी0डी0डीएस टीम द्वारा करा ली जाये। महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा मानक के अनुसार सुनिश्चित की जाये।
ऽ भैयादूज, गोवर्धन पूजा आदि के अवसर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले अन्य स्थानों के साथ-साथ नदियों व घाटों पर समुचित पुलिस प्रबन्ध करते हुये विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाय। नदियों व घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये तथा स्थानीय गोताखोरों/जल पुलिस/बाढ़ राहत पीएसी की व्यवस्था की जाये तथा फ्लड लाइट व अल्टरनेट प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
ऽ स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रखा जाय। अभिसूचना इकाईयों के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभप्रद सूचनाओं के आधार पर समय रहते प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
ऽ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सघन मानीटरिंग की जाये तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्टों का तत्काल खण्डन करते हुये दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।
सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी
अध्यक्ष/ संपादक
अपवा/अपवा न्यूज
Comments