झारखंड विधान सभा, 2019 के आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान

झारखंड विधानसभा के लिए आज 20 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसके तहत पूर्वी सिंहभूमसरायकेला-खरसावांपश्चिम सिंहभूमरांचीखुंटीगुमला और सिमडेगा सात जिलों में मतदान संपन्न हुआ। इसका विवरण इस प्रकार हैं:

20 विधानसभा क्षेत्रों में से 18 नक्सल प्रभावित हैं।
6,066 मतदान केंद्रों में से 4,478 (73 प्रतिशत से अधिक) के संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
1,455 मतदान केंद्रों में दो दिन पहले ही पोलिंग टीमों को भेजने की आवश्यकता थी।
346 मतदान कर्मियों को पहुँचाने के लिए 4 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए थे।
इस चरण में 48,25,038 मतदाता शामिल थेजिनमें 10,492 सेवा मतदाता और 62,565 पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल थे। इस चरण में 29 महिला उम्मीदवारों सहित 260 उम्मीदवार मैदान में हैं।
5,847 स्वयंसेवकों ने पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को उनके घरों से मतदान केंद्रों तक लाने में सहायता प्रदान की। उनके परिवहन की सुविधा के लिए 2,079 वाहन तैनात किए गए थे। मतदान केंद्रों पर 2,934 व्हीलचेयर प्रदान किए गए थे।
आयोग ने धन शक्ति के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक व्यापक तंत्र का गठन किया था। अब तक पूरे राज्य से जब्त परिसम्पत्ति का कुल मूल्य 16.0 करोड़ रुपये है।
चरण-II में तीन विधानसभा क्षेत्रों में (48-जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र 293 पीएस49-जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र 330 पीएस और 52-चाईबासा (एसटीविधानसभा क्षेत्र 284 पीएस ) नए पेश किए गए बूथ ऐप का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। (क्लिप संलग्न) यह ऐप मतदाताओं को मतदान केंद्र पर कतार में मतदाताओं की संख्या के बारे में वास्तविक जानकारी प्रदान करने में मदद करता है।

  1. अनुमानित मतदान आंकड़े:

प्रेस नोट जारी होने के समयकुछ मतदान केंद्रों पर मतदान अभी भी जारी था। अंतिम मतदान प्रतिशत की जानकारी पीठासीन अधिकारियों की डायरी और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन और जांच के बाद पता चले सकेगी। शाम 5.00 बजे तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसारआज दूसरे चरण के सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुमानित मतदान 62.40 प्रतिशत है। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलएई 2014 में कुल मतदान 68.01 प्रतिशत था।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय