Posts
Showing posts from August, 2024
मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद मेंइलेक्ट्रॉनिक चैनल लाइव टाइम्स का उद्घाटन किया
- Get link
- X
- Other Apps
लखनऊ : 23 अगस्त, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक चैनल लाइव टाइम्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत का समय है। भारत ने एक दशक में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर इसे साबित किया है। वैश्विक मंच पर भी भारत अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा बीते 10 वर्षों में भारत ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए खुद को साबित किया है और पूरे विश्व ने भी इसे माना है। अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत ने खुद को मजबूत करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रूप में सबसे लोकप्रिय नेता व विजनरी लीडरशिप मौजूद है। उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आने वाले तीन वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। इसके बाद दशक ही नहीं, बल्कि पूरी शताब्...
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा की
- Get link
- X
- Other Apps
लखनऊ : 13 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में परिवहन विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आर0टी0ओ0 कार्यालयों में पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर0टी0ओ0 कार्यालयों में जनोपयोगी सुविधाएं बढ़ाएं। लोगों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। तकनीक का सहारा लें और प्रक्रियाओं का सरलीकरण करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फर्जी लाइसेंस कतई न बनने पाएं। आर0टी0ओ0 ऑफिस में बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक उपस्थिति न हो। पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर आर0टी0ओ0 ऑफिस में भी सुविधाएं प्रदान करें। टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए प्रदेश के आर0टी0ओ0 कार्यालयों को हाईटेक बनाएं, जिससे उत्तर प्रदेश के आर0टी0ओ0 कार्यालय देश में मॉडल बनें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ई-चालान व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सीधे जनता से जुड़ा होने के कारण परिवहन विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उप...