इक्यावन महिला पुलिस अफसर एवं पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
महिला पुलिस के सेवा समर्पण पर आधारित कार्यक्रम 12 सितम्बर को अंतराष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस के रूप में जाना जाता है। इस महिला पुलिस दिवस को ध्यान में रखते हुए शेमेश आसरा हेलपेज हैंड्स सोसाइटी,माँ गायत्री सेवा संस्थान एवं शाश्वत सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्ल्ब के संयुक्त तत्वाधान के माध्यम से नारी शक्ति पुलिस महिला सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को गुलशन एन्कलेव पार्क खुर्रमनगर लखनऊ में किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिला पुलिस अफसरों एवं महिला पुलिसकर्मियों के लिए था। इस कार्यक्रम की मुख्य सहयोगिता शेमेश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड एवं आसरा इंटरप्राइजेज ने की। नारी शक्ति पुलिस महिला सम्मान के अंतर्गत पुलिसिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली लखनऊ से इक्यावन महिला पुलिस अधिकारियों को एवं नौ वरिष्ठ आईपीएस, पीपीएस अधिकारियों को इस समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आई जी ऊप्र पुलिस एवं सदस्य पुलिस भर्ती बोर्ड आर के चतुर्वेदी रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन लखनऊ रुचिका चौधरी एवं एस. आर.ग्लोबल मैनेजमेंट कॉलज के चेयरमैन...