Posts

Showing posts from August, 2021

मुख्यमंत्री ने स्व0 श्री कल्याण सिंह केपार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Image
लखनऊ: 23 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह का आज बसीघाट (नरौरा), जनपद बुलन्दशहर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व स्व0 श्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की ओर से पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी ने स्व0 श्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के नायक और उत्तर प्रदेश में दलितों गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की आवाज व सुशासन के प्रणेता श्रद्धेय स्व0 श्री कल्याण सिंह जी की अंतिम विदाई महानायकों जैसी सम्पन्न हुई है। उन्होंने प्रदेशवास...